Breaking News

बिल्सी में भक्तों ने निकाली मां दुर्गा की शोभायात्रा

Spread the love

बिल्सी में भक्तों ने निकाली मां दुर्गा की शोभायात्रा

बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम की ओर से नवरात्र से पूर्व रविवार को नगर के मुख्य बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसका नगर के व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। बालाजी धाम पर सबसे पहले विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए। उसके बाद नगर के थाना मोड़ से माता रानी की शोभायात्रा को शुरु किया गया। जो नगर के जैन मार्केट, पालिका बाजार, कटरा बाजार, अटल चौक, सर्राफा बाजार, बाजाली चौक होते हुए बालाजी धाम पर पंहुची। जिसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को धूमधाम से स्थापित किया। नवरात्र के दौरान दरबार में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएगें। नवरात्र के समापन के बाद उक्त प्रतिमा का कछला घाट पर जाकर विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर महंत मटरूमल शर्मा महाराज, मुकेश गुप्ता, दीपक माहेश्वरी, राहुल कुमार, संदीप माहेश्वरी, नीरज कुमार, पुष्कीन माहेश्वरी, ओजित शर्मा, रंजन माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा श्याम के प्रेमियों का हुआ भव्य सम्मान, निशान यात्रा को सफल बनाने वालों को मिला सम्मान

Spread the loveबिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित पटवा कॉलोनी में …

error: Content is protected !!