Breaking News

वादिनी को धमकाने के मामले में हुई चार पर एफआईआर

Spread the love

वादिनी को धमकाने के मामले में हुई चार पर एफआईआर

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव वनबेहटा निवासी पीड़िता को मुकदमे की पैरवी और समझौता न करने का दबाव बनाने को लेकर धमकाया जा गया है। जिसके बाद पीड़िता की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पीड़िता ने पुलिस ने बताया कि वह वनबेहटा गांव की रहने वाली है। उसकी पुत्री मुकदमा धारा 376 (3), 506, 328 आईपीसी 3/4 पी. एक्ट कोतवाली बिल्सी में वादिनी व पीड़िता है। उक्त वाद विशेष न्यायधीश पोक्सो एक्ट बदायूं में विचाराधीन है। अभियुक्तगण के परिवार आले नवी, फैसल, नाजमा एवं नवी मुजाहिद खान अभियुक्त अदनान का मामा निवासीगण मोहल्ला संख्या चार कस्बा बिल्सी उक्त कारण से वादिनी व उसके परिवार से रंजिश मानते है। आते जाते रास्ते में और अदालत में उक्त लोग वादिनी को जबरदस्ती फैसला करने उद्देश्य से गाली गलौच करते है और धमकाते है एवं पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी देते है। जिसकी शिकायत समय समय पर उच्च अधिकारियों से की गई। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते पुलिस ने उक्त चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!