Breaking News

सेवा निवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे ने रसायन विज्ञान विषय में पी एच डी की उपाधि हासिल की

Spread the love

सेवा निवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे ने रसायन विज्ञान विषय में पी एच डी की उपाधि हासिल की
आसफपुर ( बिसौली ) – तहसील क्षेत्र के कस्बा रुदायन निवासी होनहार युवा गौरव कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत व अथक प्रयास से रसायन विज्ञान विषय में पी एच डी की उपाधि हासिल की है ।
होनहार गौरव कुमार अपने विद्यार्थी जीवन में मेधावी छात्र रहे हैं ।
हाल ही में 37वें दीक्षांत समारोह के दौरान देश की बहुचर्चित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में गौरव कुमार को सम्मानित किया गया ।
गौरव कुमार के पिता ओमप्रकाश पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर रह चुके हैं व गौरव कुमार के एक भाई व उनकी पत्नी भामा परमाणु अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिक के पद पर सेवारत हैं व गौरव कुमार के दूसरे भाई तमिलनाडु में स्थित नाभिकीय परमाणु संयंत्र में अवर अभियंता के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
कर्मठी व संघर्षशील युवा गौरव कुमार उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले की तहसील बिसौली क्षेत्र के कस्बा रुदायन में वार्ड नंबर 3 के निवासी बताए जा रहे हैं ।
होनहार युवा गौरव कुमार की अभूतपूर्व सफलता की खबर मिलते ही उनके परिवार , रिश्तेदार , मित्रगणों समेत जिले भर में खुशी की लहर छाई हुई है ।
इस जश्ने माहौल में गौरव कुमार के नजदीकी रिश्तेदारों सहित शुभ चिंतकों ने संपर्क सूत्र , फेसबुक , वाट्सएप ,इंस्टाग्राम के अलावा उनके निजी आवास पर पहुंचकर बेइंतहा खुशी का इजहार किया है ।
इस सुनहरे अवसर पर गौरव कुमार के परिवार सहित उनके नाना – नानी व मामा ओमकृष्ण ने मिठाइयां बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की है ।
गौरव कुमार के मामा ओमकृष्ण बदायूं जिले में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख के पद पर रहकर जनहित में अपनी अमूल्य सेवाएं दे रहे हैं ।
आसफपुर से – दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveसाइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी संवाददाता: …

error: Content is protected !!