Breaking News

नवरात्रि के दूसरे दिन पुवाया कॉलेज में गूँजी महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की गूंज

Spread the love

संवाददाता…. काजल मिश्रा नवरात्रि के दूसरे दिन पुवाया कॉलेज में गूँजी महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की गूंज

शाहजहाँपुर – ब्लॉक पुवाया के विवेकानंद डिग्री कॉलेज में नवरात्रि के द्वितीय दिवस महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0 एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान का फोल्डर एवं पंपलेट वितरित कर सुरक्षा, अधिकारों, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और घरेलू हिंसा से जुड़े विषयों पर जागरूक किया।

केंद्र प्रबंधक नमिता यादव ने हेल्पलाइन नंबर 181, 108, 1098, 1930, 1090 और 112 सहित विभिन्न अधिनियमों व अभियानों—जैसे दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह निषेध, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ—की विस्तृत जानकारी दी।

प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विनय शर्मा ने कहा कि महिलाएँ समाज की असली शक्ति हैं और उनके अधिकारों की रक्षा हर स्तर पर जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. मोहित निगम, केंद्र प्रबंधक नमिता यादव, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विनय शर्मा, अध्यापिका प्रगति मिश्रा, आकांक्षा समेत अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!