Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम –* *उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय

Spread the love

*मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम –*
*उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय ।*

*अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत एचपी हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट ऑफ बदायूँ में स्कूल के छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया*।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनाँक 24.09.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी तथा प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा एचपी हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट ऑफ बदायूँ में स्कूल के छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति पांचवा चरण अभियान के उद्देश्यों के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम संपादित किया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया । इसके साथ ही विभिन्न थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य,उद्देश्य,उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु दिनांक 22.09.2025 से 21.10.2025 तक की अवधि में विशेष अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-05 को नियमित सुचारू रूप से चलाया जायेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!