Breaking News

बिजली चोरों के यहां विजिलेन्स टीम ने मारा छापा, दो पकड़े

Spread the love

बिजली चोरों के यहां विजिलेन्स टीम ने मारा छापा, दो पकड़े

बिल्सी। बुधवार की सुबह तड़के नगर में बिजली विभाग एवं विजिलेन्स की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी रोकने एवं बकाया धनराशि को वसूलने के लिए छापामारी की। इस दौरान टीम ने दो लोगों को चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़ा और 23 उपभोक्ताओं के बकाया राशि जमा न करने पर संयोजन को काटा गया। टीम की इस कार्रवाई से नगर में खासा हड़कंप मचा रहा। एसडीओ जेपी सिंह राजपूत ने बताया कि लंबे समय नगर की घनी आवादी में लोग बिजली चोरी से जला रहे है। जिसके कारण आए दिन में नगर में ओवर लोड के कारण फाल्ट होते रहते है। साथ ही ट्रांसफार्मर भी बार-बार फुंक जाते है। इसको ध्यान में रखते हुए टीम द्वारा अभियान चलाकर चोरी रोकना है। इस दौरान अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह के अलावा विजिलेन्स टीम बदायूं के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!