Breaking News

राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में हुआ सम्मान समारोह

Spread the love

राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में हुआ सम्मान समारोह

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में बुधवार की रात एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कालेज की छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर यहां समां बांध दिया। बाद में उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। यहां मुख्य अतिथि आईजीसीएसएम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ.सौरभ सिंघल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सपनों को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत और अनुशासन ही असली हथियार हैं। उन्होंने नए विद्यार्थियों का स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुराद आलम ने कहा कि सम्मान समारोह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि वह पल है जो विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और अपनापन देता है। इस मौके पर आकाश पटेल, धर्मेंद्र पाल, अजय कुमार, राहुल कुमार, अजय देवल, विक्रम, सलोनी, करन, अंश, छोटे लाल, प्रवेश, अंकित और इतेन्दर पटेल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …