Breaking News

रावण वध के साथ धनौली में संपन्न हुई रामलीला

Spread the love

रावण वध के साथ धनौली में संपन्न हुई रामलीला

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव धनौली में पिछले आठ दिनों से चल रही रामलीला के मंच पर बुधवार की रात राम और रावण में घोर युद्ध होता है। जिसमें रावण को मारने में जब राम काफी परेशान हो गए तो विभीषण के बताने राम ने रावण की नाभि का अमृत सुखाने के लिए अग्नि बाण मारा। जिससे रावण धराशायी होकर नीचे गिर जाता है। तब राम और लक्ष्मण युद्ध नीति और राजनीति जानने के लिए रावण के पास पहुंचे। श्रीराम ने रावण को प्रणाम करते हुए कहा कि हे महाज्ञानी आप हमें कुछ नीति बताएं तब रावण ने कहा की अच्छे कार्य को जितनी जल्दी करना हो उतनी जल्दी कर देना चाहिए। बुरे कार्य को जितना टालना चाहिए उतना टालते रहना चाहिए। उसके बाद रावण प्रभु धाम को चला गया। इसके बाद अयोध्या में खुशियां मनाई जाती है। यहां गुरु वशिष्ठ द्वारा राम का राज्याभिषेक किया जाता है। इस मंचन के दौरान कमेटी के अध्यक्ष देवसिंह यादव, प्रबंधक रमेशपाल सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रकेश श्रीवास्तव, अमित माहेश्वरी, धर्मेंद्र यादव, विकास शर्मा, मुकेश यादव, राहुल यादव, श्रीकृष्ण यादव, मालूराम यादव, अतिराज यादव, बलराम यादव, गुड्डू यादव, विनेश यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!