Breaking News

राजस्व विभाग की टीम द्वारा बकायेदारों की भूमि कुर्क कर ली गई।

Spread the love

बिसौली। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा बिसौली का कर्ज अदा न करने पर नायब तहसील एवं बैंक मैनेजर अंबुज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा बकायेदारों की भूमि कुर्क कर ली गई। बैंक एवं तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से बड़े बकायेदारों में हड़कंप मचा रहा। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर जगमन निवासी करूपाल पर लगभग सात लाख रुपए एवं उजियारी लाल पर लगभग पांच लाख रुपए बकायादारों की भूमि कुर्क कर ली गई। शाखा प्रबंधक श्री शुक्ला ने बताया की इन लोगों के पास तमाम बार नोटिस भेजा गया साथ ही बैंक कर्मियों द्वारा अनेक प्रयास भी किए गए परंतु इन्होंने बैंक का ऋण जमा नहीं किया। इस दौरान कानूनगो बलवीर सिंह, संग्रह अमीन अनिल कुमार, कुंवरपाल सिंह, विकास यादव, दिनेश कुमार सिंह, कौशल कुमार, लोकेश कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!