Breaking News

भक्तों ने चोला चढ़ाकर किया हनुमान जी का श्रृंगार

Spread the love

भक्तों ने चोला चढ़ाकर किया हनुमान जी का श्रृंगार

बिल्सी। तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर मंगलवार श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इधर, मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा समेत भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। इसके बाद सीता रसोई में बने भोजन से बाबा का भोग लगाया गया। यहां सभी भक्तों ने आरती के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उसके बाद दरबार में आए सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा ने बालाजी महाराज का पर चोला चढ़ाकर प्रसाद का वितरण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!