Breaking News

आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को भेजा जेल

Spread the love

आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को भेजा जेल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अकौली में पिछले दिनों विपिन कुमार पुत्र रिशीपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसमें मृतक के भाई ने उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके दूसरे आरोपी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उक्त घटना की विवेचना कर रहे एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि दिनांक 16 अगस्त 2025 को गांव अकौली निवासी दुष्यन्त कुमार पुत्र रिसीपाल एक तहरीर पर अन्शू पुत्री डीपू निवासी ग्राम सियापार थाना वीटी जनपद गोरखपुर एवं सोमवीर पुत्र इंदल निवासी ग्राम रसूलपुर कला थाना जरीफनगर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें मृतक विपिन को प्रताडित करना, जिस कारण विपिन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को आरोपी सोमवीर को पुलिस ने मुखविर की सूचना पर नगर बदायूँ अड्‌डा से हिरासत में लिया गया। उक्त घटना की आरोपी अन्शु पुत्री डीपू को पुलिस 27 सिंतबंर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!