Breaking News

फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में अन्तरजनपदीय चोर गिरोह के 09 शातिर अपराधियो को किया

Spread the love

> *थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में अन्तरजनपदीय चोर गिरोह के 09 शातिर अपराधियो को किया गया गिरफ्तार ।*

> *गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से थाना फैजगंज बेहटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 242/2025 धारा 305 बीएनएस से सम्बन्धित मय माल के कुल 700 ग्राम सोने के आभूषण, 2 किलो 200 ग्राम चाँदी के आभूषण मय चार प्लेट, 08 लाख 35 हजार रुपये व 02 अदद तमंचा (315 बोर) व 04 अदद जिन्दा कारतूस व 03 अदद खोखा (315 बोर) व 03 अदद चाकू नाजायज बरामद किये गये ।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ श्री ह्रदेश कठेरिया एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री सुनील कुमार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह थाना फैजगंज बेहटा के नेतृत्व में थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 242/2025 धारा 305 बीएनएस से सम्बन्धित बाउम्मीद गिरफ्तारी अभियुक्त व बरामदगी माल के सम्बन्ध में मुखबिर द्वारा गनगोली तिराहे से जा रहे कच्चे मार्ग के पास कुएं की कुण्डी में कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे होने की सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा दबिश दी गयी तो पुलिस को आता देख संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे तथा पुलिस पार्टी की तरफ जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किये गये । पुलिस पार्टी द्वारा नियमानुसार घेराबन्दी करते हुए आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जिसमें 02 अभियुक्तगण नाजिम पुत्र मौ0 रफी निवासी ग्राम खेडा अपरोला थाना नौगावा सादात जिला अमरोहा व अभियुक्त तैय्यब पुत्र खान मौहम्मद निवासी ग्राम करमल्लीपुर थाना गजरोला जिला अमरोहा घायल हो गये तथा अन्य समेत 09 अभियुक्तगण को पुलिस हिरासत में लेते हुए जामा तलाशी ली गई, तो इनके कब्जे से चोरी किये हुए कुल 700 ग्राम सोने के आभूषण, 2 किलो 200 ग्राम चांदी के आभूषण मय चार प्लेट व 8 लाख 35 हजार रुपये नगद व दो अदद तमंचे 315 बोर व तीन खोखा व चार जिन्दा कारतूस 315 बोर व तीन अदद चाकू नाजायज बरामद किये गये । घायल दोनों अभियुक्तगण को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ भर्ती कराया गया। अभियुक्ततों ने कढाई से पूछने पर बताया कि यह जेवर व रुपया हमने टीना किन्नर के घर से चोरी / डकैती किया था। बरामदगी व साक्ष्यों के आधार पर मु0अ0सं0 242/2025 धारा 305 बीएनएस में धारा 310(2)/317(3) बीएनएस की वृद्धि की गई । दिनांक 26/27.10.2025 की रात्रि को हुई पुलिस मुठभेड़ की घटना के संबंध में थाना फैजगंज बैहटा पर मु0अ0सं0 247/2025 धारा 109/317(2) बीएऩएस व 3/25 (1-b)a आर्म्स एक्ट व 4/25 (1-b)a आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. अरविन्द गौतम पुत्र राजेन्द्र निवासी अजन्ता टाकिंज के पास चन्दौसी जिला सम्भल
2. नाजिम पुत्र मौ0 रफी निवासी ग्राम खेडा अपरोला थाना नौगवा सादात जिला अमरोहा
3. मौईन पुत्र हसरुद्दीन निवासी ग्राम शाहपुर थाना गजरोला जिला अमरोहा
4. तैय्यब पुत्र खान मौहम्मद निवासी ग्राम करमल्लीपुर थाना गजरोला जिला अमरोहा
5. असफाक उर्फ कान्ति पुत्र बख्तायब निवासी बहजोई की मढैया थाना बहजोई जिला सम्भल
6. नदीम पुत्र भूरे निवासी टंकी मौहल्ला थाना बहजोई जिला सम्भल
7. शिब्बू उर्फ सोएब पुत्र मन्नू निवासी टंकी मौहल्ला थाना बहजोई जिला सम्भल
8. फुरकान उर्फ फकरुद्दीन पुत्र मौमीन निवासी मौहल्ला ईदगाह कालेनी थाना बहजोई जिला सम्भल
9. सोहेल पुत्र आबिद अली निवासी शिव कालोनी थाना बहजोई जिला सम्भल

*अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-*
1. अभियुक्त अरविन्द गौतम के कब्जे से जेवरात व 90,000 रुपये नगद व एक अदद चाकू नाजायज बरामद
2. अभियुक्त नाजिम के कब्जे से 1,20,000 रुपये नगद व जेवरात बरामद व एक अदद तंमचा 315 बोर व एक खोखा व दो जिन्दा कारतूस
3. अभियुक्त मौईन के कब्जे से 1,50,000 रुपये नगद व जेवरात बरामद
4. अभियुक्त तैय्यब के कब्जे से 1,10,000 रुपये नगद व जेवरात व एक अदद तमंचा 315 बोर व दो खोखा व दो जिन्दा कारतूस बरामद
5. असफाक उर्फ कान्ति के कब्जे से 90,000 रुपये नगद व जेवरात व एक अदद चाकू नाजायज बरामद
6. अभियुक्त नदीम के कब्जे से 1,00,000 रुपये नगद व जेवरात व एक अदद चाकू नाजायज बरामद
7. अभियुक्त शिब्बू के कब्जे से 50,000 रुपये नगद व जेवरात
8. अभियुक्त फुराकन उर्फ फकरुद्दीन के कब्जे से 60,000 रुपये नगद व जेवरात
9. अभियुक्त सोहेल के कब्जे से 65,000 रुपये नगद व जेवरात

*आपराधिक इतिहास* (अभियुक्त नाजिम उपरोक्त)
1. मु0अ0स0 438/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएऩएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अमरोहा देहात जिला अमरोहा
2. मु0अ0स0 120/2025 धारा 109, 3(5), 352 बीएनएस थाना नौगवा सादात जिला अमरोहा
3. मु0अ0स0 134/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना अमरोहा देहात जिला अमरोहा
4. मु0अ0स0 74/2025 धारा 3(5)/309(5)/312 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नौगवा सादात जिला अमरोहा

आपराधिक इतिहास (अभियुक्त तैय्यब एच0एस0 न0 59/ए थाना गजरोला जिला अमरोहा)
1. मु0अ0स0 2695/2010 धारा 395/412 भादवि थाना गजरोला जिला अमरोहा
2. मु0अ0स0 3929/2010 धारा 3(1) गैगस्टर एक्ट थाना गजरोला जिला अमरोहा
3. मु0अ0स0 1659/2010 धारा 395/397 भादवि धनौरा जिला अमरोहा
4. मु0अ0स0 1660/2010 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना धनौरा जिला अमरोहा
5. मु0अ0स0 1693/2006 धारा 13 जी एक्ट थाना गजरोला जिला अमरोहा
6. मु0अ0स0 1044/2006 धारा 379/411 भादवि थाना गजरोला जिला अमरोहा
7. मु0अ0स0 272/2010 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गजरोला जिला अमरोहा
8. मु0अ0स0 204/2017 धारा 223/224/120बी भादवि थाना अमरोहा देहात जिला अमरोहा
9. मु0अ0स0 204/2015 धारा 307 भादवि थाना गजरोला जिला अमरोहा
10. मु0अ0स0 205/2015 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना गजरोला जिला अमरोहा
11. मु0अ0स0 493/2017 धारा 307/427 भादवि थाना हसनपुर जिला अमरोहा
12. मु0अ0स0 494/2017 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना हसनपुर जिला अमरोहा

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह थाना फैजगंज बेहटा, बदायूँ मय टीम ।
2. प्रभारी निरीक्षक एस.ओ.जी. माधो सिंह बिष्ट मय टीम ।
3. प्रभारी सर्विलांस धर्वेन्द्र कुमार मय टीम ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!