*“थाना अलापुर क्षेत्रान्तर्गत चोरी करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर चोरी किये माल के साथ किया गया गिरफ्तार”*
डा0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन विजयेन्द्र द्विवेदी पुलिस अधीक्षक नगर एवं के0के0 तिवारी क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष श्री उदयवीर सिहं के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम थाना अलापुर द्वारा आज दिनांक 27.10.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अरबाज पुत्र शमशाद निवासी ग्राम भसराला थाना अलापुर जनपद बदायूँ को चोरी किये माल को बेकने के लिये ले जाते समय गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर पेशी हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 26.10.2025 को थाना हाजा पर वादी मु0 तालिब पुत्र मकवुल नि0 वार्ड नं0 12 कस्बा व थाना अलापुर जनपद बदायूँ की लिखित तहरीर के आधार मु0अ0सं0 332/2025 धारा 305 BNS बनाम अरबाज पुत्र शमशाद निवासी ग्राम भसराला थाना अलापुर जनपद बदायूँ उम्र करीब 25 वर्ष पंजीकृत किया गया ।
*पूछताछ विवरणः-*
अभियुक्त अरबाज उपरोक्त से की गई पूछताछ पर उसने बताया कि दिनांक 26/10/2025 को कस्बा अलापुर में ककराला रोड वार्ड नं0 12 में एक घर मे शादी का प्रोग्राम था जिसमे मै बिजली के सजावट का काम करने के बहाने गया था, जब घऱ में कोई नहीं था तो मैने घर में घुसकर कमरे मे रखा सोने का 01 हार व 01 झूमर चुरा लिय़ा था। आज जब मैं सोने का वह हार और झूमर बेचने के लिए जा रहा था तो पुलिस वालों ने मुझे चोरी के माल के साथ पकड लिया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
अरबाज पुत्र शमशाद निवासी ग्राम भसराला थाना अलापुर जनपद बदायूँ
*बरामदगीः-*
एक अदद हार पीली धातू व एक अदद झूमर पीली धातू
*आपराधिक इतिहास -*
मु0अ0सं0 332/2025 धारा 305/317(2) BNS थाना अलापुर बदायूँ
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. उदयवीर सिंह थानाध्यक्ष थाना अलापुर जनपद बदायूँ
2. उ0नि0 श्री संदीप कुमार गुप्ता थाना अलापुर जनपद बदायूँ
3. हे0का0 723 गौरव सिरोही थाना अलापुर जनपद बदायूँ
4. का0 1077 सोबित कुमार थाना अलापुर जनपद बदायूँ
Budaun Amarprabhat