Breaking News

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी।

Spread the love

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर 31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी। वही प्रशासन अधिकारियों ने अधीनस्थ समेत जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम की बैठक आयोजित की।
आपको बता दें कि बदायूँ जिले के बिसौली कोतवाली परिसर में शासन निर्देश पर आयोजित रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ की तैयारियां को लेकर सुनील कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसौली पर्यवेक्षण में हरेंद्र सिंह कोतवाल बिसौली के नेतृत्व में 31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर होने वाले रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़
कार्यक्रम की नगर पालिका परिषद बिसौली, शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग समेत फायर ब्रिगेड अधीनस्थों के साथ बैठक आयोजित की जिसमें तय समयानुसार कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश के साथ सफल कार्यक्रम बनाने की अपील की । जिसमें बताया गया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर
रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ बिसौली कोतवाली से शुरू होकर नगर बिसौली में होते हुए अटल चौक तिरंगा चौराहे पर सम्पन्न होगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!