Breaking News

बिजली विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। ए

Spread the love

बिसौली। नगर में बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसडीओ अमित कुमार एवं जेई मो. मियां कुरैशी के नेतृत्व में की गई करवाई से नगर में हड़कंप मच गया। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और बकाया वसूली के लिए की गई इस कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने 58 संयोजन चेक किए। इस दौरान नौ लाख पच्चीस हजार रुपए से अधिक की राजस्व वसूली की गई। जबकि लंबे समय से बकाया न चुकाने वाले 38 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। अभियान के दौरान एसडीओ अमित कुमार ने बड़े बकायादारों को तीन दिनों के भीतर बकाया राशि जमा करने की चेतावनी दी है। ऐसा न करने की स्थिति में उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान कमलेश कुमार, संगम, अनिल, उमेश यादव, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!