Breaking News

आंगनवाड़ियां करेंगी रोड जाम 31 अक्टूबर के लिए – राजेश सक्सेना

Spread the love

आंगनवाड़ियां करेंगी रोड जाम 31 अक्टूबर के लिए – राजेश सक्सेना
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की संगठन की एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन खजाना देवी के आवास पर किया गया ।जिसमें जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिकाओं का मानदेय विगत दो तीन माह से रुका हुआ है । मानदेय न मिलने के कारण नाराजगी जताई गई । उसी के विरोध में जनपद बदायू की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां रोड जाम करेंगी । यह जानकारी जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने दी है ।संगठन की मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 31 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1:00 बजे मालवीय आवास गृह पहुंचने की अपील की है ।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शोभा वर्मा ,जिला सचिव कुमकुम जौहरी,जिला संगठन मंत्री मोहिनी शर्मा ,जिला कोषाध्यक्ष खजाना देवी आदि उपस्थित रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!