सपनों की उड़ान यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की 13 वी वर्षगांठ
यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अकबराबाद सहसवान में आज तेरहवीं वर्षगाँठ बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम में सुरजीत सिंह प्रधानाचार्य (पन्ना लाल नगर पालिका इंटर कॉलेज) ,पंकज सक्सेना जी, शंकर लाल, प्रभाशंकर , यदुवंश यादव (चेयरमैन यदु ग्रुप ) ,आमोद जी एवं प्रियेंद्र सिंह जी एक्सल एक्सपर्ट व डॉ एस डी यादव ( बिल्सी ) उपस्थित रहे इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक जितेंद्र यादव ने संस्थान की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। एवं उन्होंने यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पर नए कोर्स लॉन्च किए
इस वर्षगांठ पर प्रबंधक जितेंद्र यादव द्वारा यदु इंस्टीट्यूट पर बेस्ट अवॉर्ड भी दिए गए जिसमें बेस्ट टाइपिंग अवॉर्ड , बेस्ट स्पीकर अवॉर्ड , बेस्ट नोट्स ,और बेस्ट डिजाइनिंग अवॉर्ड दिया गया इस कार्यक्रम में सहसवान एवं बदायूं क्षेत्र के सोशल मीडिया इन्फुएंसर भी उपस्थित रहे जिन्हें बेस्ट क्रिएटर अवॉर्ड से प्रबंधक जितेंद्र यादव द्वारा सम्मानित किया इसी के साथ साथ कई विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक और तकनीकी प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया। वहीं, विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा चलाया गया साक्षरता मिशन में जुटे हुए विद्यार्थी जिन्होंने गांव गांव जाकर लोगों शिक्षा के उजागर किया उन लोगों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया एवं अन्य विद्यार्थी रहे एवं टीम मैनेजर एवं अध्यापक अरमान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
यदुवंश यादव ( चेयर मैन ऑफ यदु ग्रुप) ने अपने संबोधन में कहा कि यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने बीते 13 वर्षों में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और भविष्य में यह संस्थान और भी ऊँचाइयाँ हासिल करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रेरित किया।
संस्थान परिवार ने यह संकल्प लिया कि आगामी वर्षों में यदु इंस्टीट्यूट शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। इसी कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र यादव एवं अन्य अध्यापकों द्वारा 200 से अधिक विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट डिप्लोमा वितरित किए
इस अवसर पर किरणपाल यादव , प्रजेश यादव ,ललित अध्यापक अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन मंच संचालक ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Budaun Amarprabhat