Breaking News

नया बिजली कनेक्शन न मिलने से नागरिक ने की जिलाधिकारी से शिकायत

Spread the love

बिसौली (बदायूं): नया बिजली कनेक्शन न मिलने से नागरिक ने की जिलाधिकारी से शिकायत

बिसौली कस्बा निवासी राहुल राज को नया बिजली कनेक्शन न मिलने के कारण पिछले कई माह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित बिजली घर में आवेदन किया, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी उनकी मांग खारिज करते रहे।

राहुल ने बार-बार शिकायत पोर्टल 1912 पर कॉल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसका निस्तारण बिना उन्हें सूचित किए कर दिया गया। इससे आहत होकर उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी शिकायत सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखी।

राहुल के अनुसार बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से एक व्यक्ति नया उपभोक्ता बनने के लिए भटक रहा है। विभाग की इस प्रक्रिया से मुहल्ले के अन्य बिजली उपभोक्ताओं में भी रोष व्याप्त है। अब यह देखना है कि राहुल को नया बिजली कनेक्शन कब तक मिल पाता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!