Breaking News

गिरधरपुर गांव में आजादी के 75 साल बाद भी बिजली नहीं, ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया

Spread the love

गिरधरपुर गांव में आजादी के 75 साल बाद भी बिजली नहीं, ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया

बिल्सी: तहसील क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी विद्युत सुविधा नहीं मिली है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर से खुद तार डालकर बिजली जला रखी है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

बुधवार को आक्रोशित लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर विभाग और प्रशासन से तत्काल विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। गंगाशरण शाक्य ने बताया कि पिछले कई वर्षों से पोल और लाइन नहीं डाली गई। मीरा देवी शाक्य ने कहा कि गांव में लगभग 1,000 वोटर हैं, लेकिन एक भी पोल नहीं लगा।

एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि ऐसे गांवों का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और जल्द ही कार्य शुरू होने की संभावना है।

प्रदर्शन में गंगाशरण शाक्य, दशरथ शाक्य, भूपेंद्र सिंह, सतेंद्र पाल सिंह, मुकेश शाक्य, छोटेलाल, रामेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी संसद का गठन, विभु माहेश्वरी- हेड बॉय, तथा अंशिका माहेश्वरी बनीं हेड गर्ल |*

Spread the love* *बिल्सी* : बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज छात्र संसद का गठन हुआ। …