Breaking News

ग्राम मुड़िया आस में ट्रांसफार्मर फुंकने से 40 परिवार अंधेरे में, ग्रामीणों ने की जल्द समाधान की मांग

Spread the love

ग्राम मुड़िया आस में ट्रांसफार्मर फुंकने से 40 परिवार अंधेरे में, ग्रामीणों ने की जल्द समाधान की मांग

कांट (संवाददाता: काजल मिश्रा)

ब्लॉक कांट के ग्राम मुड़िया आस में पिछले 6-7 दिनों से जूनियर स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इस ट्रांसफार्मर से लगभग 40 परिवारों को बिजली मिलती थी, लेकिन अब ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन कई दिनों बीत जाने के बावजूद कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

गांव के निवासी अनुज यादव, अनमोल, संजीव यादव, बृजेश, मुकेश पाल, सुनील कुमार, हरिओम यादव, उमेश, राजीव प्रेमवती और रोहित ने बताया, “पिछले एक हफ्ते से बिजली नहीं है। रात में अंधेरा छाया रहता है और भारी दिक्कत हो रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।”

बिजली की समस्या से ग्रामीणों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वारिश के मौसम में बिजली न होने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कई लोग ऑनलाइन शिकायत 1912 पर कर चुके हैं और बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया जा सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से अपील की है कि जल्द कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर बदला जाए और गांव की बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। उनका कहना है कि यदि समस्या का समाधान जल्दी नहीं हुआ, तो वे साम


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!