Breaking News

बिल्सी में अखिल भारतीय मंजरी काव्य उत्सव 8-9 नवंबर को

Spread the love

बिल्सी में अखिल भारतीय मंजरी काव्य उत्सव 8-9 नवंबर को

बिल्सी: हिंदी साहित्य सेवा समिति की बिल्सी शाखा की ओर से अखिल भारतीय मंजरी काव्य उत्सव 8 नवंबर सुबह 10 बजे आयोजित होगा। इसके लिए ओजस्वी जौहरी के आवास पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्सव के आयोजन और कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।

समिति के संस्थापक अचिन मासूम और अध्यक्ष विष्णु असावा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरीश शाक्य और विशिष्ट अतिथि चेयरमेन ज्ञानदेवी सागर रहेंगे। उत्सव 9 नवंबर की दोपहर तक चलेगा।

इसमें भारत के अन्य प्रदेशों—राजस्थान, मध्यप्रदेश, जम्मू, बिहार आदि—से 101 कवि भाग लेंगे और अपना काव्यपाठ प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर सोमेंद्र सोम, नरेंद्र गरल, दिनेश चंद असावा, अशोक खुराना, शमशेर बहादुर आंचल, ममता नौगरैया, सुरेंद्र नाज, राहुल चौबे, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, ओजस्वी जौहरी, संदीप मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, अमित वर्मा, प्रेम दक्ष, विवेक यादव, प्रशांत जैन, ध्रुव यदुवंशी, पंकज मतलबी, जुगेंद्र सिंह जुगनू, नंदलाल मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!