Breaking News

एसके इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक दिलीप अग्रवाल का निधन, शोक की लहर

Spread the love

बदायूं। श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के निवर्तमान प्रबंधक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री दिलीप कुमार अग्रवाल का प्रातः 4ः30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। प्रबंधक श्री शैलेंद्र कुमार अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी शव यात्रा अपराहन 2ः00 बजे उनके निवास स्थान पटियाली सराय से कछला गंगा घाट कासगंज साइड को प्रस्थान करेगी।
श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के समस्त स्टाफ ने एक शोक सभा आयोजित कर पूर्व प्रबंधक श्री दिलीप कुमार अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। ईश्वर से प्रार्थना की किआत्मा को सद्गति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य ,साहस एवं शक्ति प्रदान करें।
वैदिक शांति पाठ के साथ शोक सभा का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

श्री रामलीला महोत्सव का उद्घाटन

Spread the loveउसहैत क्षेत्र के ग्राम कटरा सहादतगंज में गतवर्ष के भाति आयोजित श्री रामलीला …

error: Content is protected !!