Breaking News

हुसैनपुर के जंगल में बैल की चोरी कर वध, पुलिस ने की छानबीन शुरू

Spread the love


कुंवरगांव (संवाददाता : गुड्डू रस्तोगी)। थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर के जंगल में गुरुवार सुबह एक गौवंशीय पशु के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

खासपुर निवासी मुनेन्द्र पुत्र मिहीलाल ने बताया कि उनका पालतू बैल बुधवार रात घर से चोरी हो गया था। सुबह जब वह बैल को खोजने निकले तो हुसैनपुर के जंगल में ईख के खेत में अवशेष पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिस पर सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना (निरीक्षण) किया। फॉरेन्सिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू की। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर अवशेषों को दफन कराया।

थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि यह मामला गौकशी का प्रतीत होता है। अज्ञात तस्करों की **तलाश की जा रही है


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!