Breaking News

कर्ज से परेशान युवक लापता, वीडियो भेजकर आत्महत्या की कही बात

Spread the love

कर्ज से परेशान युवक लापता, वीडियो भेजकर आत्महत्या की कही बात

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के रबर फैक्ट्री कॉलोनी निवासी एक युवक बीते कई दिनों से लापता है। बताया जा रहा है कि उसने कुछ कर्जदारों से परेशान होकर परिजनों और दोस्तों को वीडियो भेजा था, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद जा रहा है और वह घर नहीं लौटा है।

जानकारी के अनुसार, मुनेंद्र मिश्रा (23) पुत्र श्री राम सेवक मिश्रा, निवासी रबर फैक्ट्री कॉलोनी, 27 अक्टूबर से घर से गायब है। परिजनों के अनुसार, उसने 3 नवंबर की शाम करीब छह बजे अपने परिवार से बात की थी। इसके कुछ देर बाद उसने एक वीडियो भेजी, जिसमें उसने बताया कि वह कुछ कर्जदारों से परेशान है और उन्हें बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है।

वीडियो भेजने के बाद से उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गुमशुदा युवक मुनेंद्र मिश्रा का रंग गोरा है, कद करीब पांच फीट, और घटना के समय वह गुलाबी शर्ट व काली पैंट पहने हुए था।

परिजनों ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी मुनेंद्र मिश्रा के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर सूचित करें—
📞 9520756455, 7037341425, 9720421909, 8865871837


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!