Breaking News

बिल्सी: ट्रेनी IAS अधिकारियों ने रिसौली ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण

Spread the love

बिल्सी। आंकाक्षा ब्लॉक अंबियापुर की ग्राम पंचायत रिसौली में रविवार को ट्रेनिंग सेंटर से आए छह ट्रेनी IAS अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

निरीक्षण में शामिल ट्रेनी अधिकारी मुकुल गाबा, पूनम कसाना, नम्रता जेफ, वाविलपल्ली भार्गव, आयुष राहुल कोकाटे और निखिल शर्मा ने ग्रामीणों से जेंडर गैप, श्रमदान, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ी जानकारी जुटाई। उन्होंने योजनाओं के लाभ की स्थिति और जन-जागरूकता पर भी चर्चा की।

अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, पंचायत भवन और ग्राम सचिवालय का निरीक्षण करते हुए यहां श्रमदान किया। साथ ही, ग्राम प्रधान और सचिव से पंचायत की विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। मौके पर ब्लॉक के अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!