आसफपुर (दानवीर सिंह संवाददाता)।
गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय विकास खंड परिसर में भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ अध्यक्षों, ग्राम प्रधानों और पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और त्रुटियों को सुधारने के लिए जागरूक किया गया।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण ने की, जबकि मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा और पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार दीक्षित ने कार्यक्रम का संचालन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण ने कहा कि जो लोग वर्षों से गांव छोड़कर बाहर रह रहे हैं, उनके नाम मतदाता सूची में नहीं रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना पार्टी की प्राथमिकता है।
बैठक में पवन मिश्रा, प्रतुल कुमार राठौर, योगेश कुमार शर्मा, इंद्रेश गुप्ता, राजवीर दिवाकर, मनोज कुमार यादव एडवोकेट, राजेश यादव, सुरेश चंद्र मिश्रा, श्यामवीर यादव और गोपीचंद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और मतदाता
Budaun Amarprabhat