Breaking News

तेज रफ्तार पिकअप का एक्सल टूटा, गाड़ी खाई में गिरी — एक ही परिवार के चार युवक घायल

Spread the love

आसफपुर (संवाददाता : दानवीर सिंह)।
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव राजटिकोली के पास सोमवार दोपहर आसफपुर-बिलारी मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के चार युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची इमरजेंसी एंबुलेंस ने सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे तेज रफ्तार से जा रही पिकअप का अचानक एक्सल टूट गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में रामौतार (37), अशोक (35), महेंद्र (30) और अंकित (25) पुत्रगण स्वर्गीय जबर सिंह, निवासी गांव रसूलपुर धतरा, थाना हयातनगर, जिला संभल गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया कि चारों युवक एक ही परिवार के हैं और गूलर के पत्ते तोड़कर बेचने का काम करते हैं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के बीच कोहराम मचा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार …

error: Content is protected !!