वजीरगंज (संवाददाता)।
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) ने सोमवार को वजीरगंज विकास खंड में आयोजित मासिक पंचायत के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की। संगठन ने ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि ग्राम बहटरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा पोषाहार वितरण में धांधली की जा रही है। महीनों बाद वितरण किया जाता है और कई बार शिकायत के बावजूद सीडीपीओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर धरना दिया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र पाठक ने कहा कि क्षेत्र में आवारा गौवंश किसानों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। प्रशासन इस पर नियंत्रण पाने में नाकाम साबित हो रहा है और किसानों की खड़ी फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि पूरे जनपद में डीएपी खाद की भारी किल्लत है। सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं है, जिससे किसान लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं। निजी दुकानदारों द्वारा कालाबाजारी की जा रही है, जिस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी केंद्रों पर किसानों की आवश्यकता के अनुसार डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर *शिवम पाठक, रामसिंह, बीशू दास, बाबू हुसैन, रहीस अहमद मलिक, सर्वेश कुमार, अनुज मिश्रा,
Budaun Amarprabhat