Breaking News

सीएनजी गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली): कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब ठिरिया खेतल गांव के पास एक कैंटर से अचानक सीएनजी गैस का तेज रिसाव होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने तत्काल स्थिति पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

चलते वाहन से निकला पाइप, शुरू हुआ गैस का बहाव

जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक वीरपाल बरेली चौबारी रामगंगा से सीएनजी भरकर रामपुर के जैन पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी दौरान फतेहगंज पश्चिमी के पास अचानक सिलेंडर की एक पाइप लाइन निकल गई, जिससे तेज आवाज के साथ गैस का बहाव शुरू हो गया।

गैस की गंध और आवाज से घबराए राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे, जबकि चौकी इंचार्ज अनूप सिंह ने हाईवे पेट्रोलिंग टीम के साथ मिलकर ट्रैफिक रोक दिया।

फायर ब्रिगेड ने संभाली स्थिति

फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान चालक वीरपाल ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया और सुरक्षित दूरी बना ली। वहीं, आसपास मौजूद पेट्रोल पंप कर्मियों और ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए सिलेंडर का वॉल्व बंद कर दिया।

गनीमत रही कि नहीं हुआ कोई नुकसान

तेज गैस रिसाव के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि या आग लगने की घटना नहीं हुई। गैस पूरी तरह निकल जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई और ट्रैफिक फिर से शुरू कर दिया गया।

अमर प्रभात, संवाददाता
फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवागत बीएसए नवीन कुमार से मिला जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की मांग

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ बदायूँ …

error: Content is protected !!