Breaking News

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ युवक को दबोचा, उत्तराखंड से लाकर करता था सप्लाई

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली): थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को 11.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त बताया जा रहा है और पहले भी इसी अपराध में वांछित चल रहा था।

रबर फैक्ट्री के पास हुई गिरफ्तारी

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भोलेनगर निवासी आरिफ पुत्र आबिद हुसैन को रबर फैक्ट्री जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 11.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पहले से भी था वांछित

पुलिस जांच में सामने आया कि आरिफ पहले से ही मुकदमा संख्या 427/2025, धारा 8/21/27 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

उत्तराखंड से लाता था नशा

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक उत्तराखंड से लाकर पुड़िया बनाकर बेचता था और इससे मुनाफा कमाता था। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।

अमर प्रभात, संवाददाता
फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!