Breaking News

बिसौली में मेगा राजस्व वसूली अभियान: 120 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 4.30 लाख की वसूली

Spread the love

बिसौली (बदायूं): विद्युत वितरण खंड कार्यालय तृतीय की ओर से मंगलवार को नगर में मेगा राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। उपखंड अधिकारी अमित कुमार ने सभी चेकिंग टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के दौरान बिजली चोरी और बकाया बिलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

120 कनेक्शन काटे, 10 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया

चेकिंग टीमों ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में कार्रवाई करते हुए 120 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 10 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया। इस दौरान विभाग ने 4 लाख 30 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की।

बिजली चोरी पर होगी एफआईआर

उपखंड अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नगर में लाइन लॉस कम करने और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए अभियान तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था पारदर्शी और सुदृढ़ बन सके।

अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान

अभियान के दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, संजीव वार्ष्णेय, दिनेश कुमार, कमलेश कुमार, त्रिलोक सिंह, हरिओम सिंह, बजरंगी, अनिल, विकास, नेत्रपाल और अभय आदि मौजूद रहे।


अमर प्रभात, संवाददाता (आई.एम. खान)
बिसौली, जनपद बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!