Breaking News

विकलांग आश्रम वजीरगंज में आशीष मिश्रा ने मनाया जन्मदिन, बच्चों को बांटी मिठाइयाँ

Spread the love

वजीरगंज (बदायूं): बदायूं जिले के हताशा निवासी आशीष मिश्रा ने अपना 23वां जन्मदिन कस्बा वजीरगंज स्थित विकलांग आश्रम में बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में रह रहे गरीब, विकलांग और बेसहारा बच्चों के बीच फल, मिठाई और बिस्किट वितरित किए।

सेवा और दान का अनोखा संदेश

आशीष मिश्रा ने बच्चों से आशीर्वाद लिया और कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर लोगों को दान व सेवा कार्य ऐसे स्थानों पर करने चाहिए, जहां वास्तव में जरूरत हो। उन्होंने अपने भाई और दोस्तों के साथ बच्चों के बीच समय बिताया और उनके साथ खुशी साझा की।

आश्रम प्रबंधन ने किया सम्मानित

आश्रम प्रभारी सुनीरा सिंह गौर ने आशीष मिश्रा को पटका पहनाकर और मां बगलामुखी की फोटो भेंट कर सम्मानित किया। वहीं आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप जैसे दानदाताओं की कृपा से ही हमारा आश्रम संचालित हो रहा है। लोग यहां जन्मदिन, पुण्यतिथि, स्थापना दिवस और वैवाहिक वर्षगांठ जैसे अवसरों को सेवा रूप में मनाने आते हैं।”

उपस्थित लोग

इस अवसर पर आशीष मिश्रा, सुनीरा सिंह गौर, आकाश कुमार, सर्वेश उपाध्याय, चंचल यादव, विनोद कुमार भारती, आशु सहित विकलांग आश्रम वजीरगंज के सभी बच्चे मौजूद रहे।

अमर प्रभात, संवाददाता
वजीरगंज, जनपद बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वनबेहटा शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुना

Spread the loveबिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के ग्राम वनबेहटा स्थित शिव मंदिर …

error: Content is protected !!