Breaking News

बीआरसी अंबियापुर में दो दिवसीय नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम शुरू, शिक्षकों ने साझा किए नवाचार

Spread the love

बिल्सी (बदायूं): विकास खंड अंबियापुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर मंगलवार को दो दिवसीय नॉलेज शेयरिंग एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, निपुण लक्ष्य प्राप्त करना, लर्निंग आउटकम बढ़ाना, नामांकन एवं उपस्थिति में वृद्धि के साथ-साथ आईसीटी, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों पर शिक्षकों के अनुभव साझा करना रहा।

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को नवाचार के लिए प्रेरित किया

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश ने किया। उन्होंने शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि “नवाचार ही शिक्षा की रीढ़ हैं।” उन्होंने शिक्षकों से नई सोच और रचनात्मकता के साथ कार्य करने तथा अपने अनुभव दूसरों के साथ साझा करने की अपील की।

शिक्षकों ने प्रस्तुत किए नवाचार

कार्यक्रम में शिक्षक शैलेश सिंह ने अपने विद्यालय में किए गए नवाचारों की प्रस्तुति दी। उन्होंने टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) के माध्यम से बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को आसान बनाने के तरीके बताए। अन्य शिक्षकों ने भी अपने-अपने प्रोजेक्ट, मॉडल और प्रस्तुतीकरण साझा किए, जिससे एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिला।

कार्यक्रम से बढ़ेगी गुणवत्ता और रचनात्मकता

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से शिक्षकों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और समर्पण की भावना को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर एआरपी रमन सिंह, अमित गुप्ता, जयवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

अमर प्रभात, प्रतिनिधि
बिल्सी, जनपद बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर फूटा लोगों का गुस्सा: जलभराव से परेशान मोहल्लेवासियों ने उखाड़ी सड़क की इंटरलॉकिंग

Spread the loveबिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल। होली जैसे खुशी के पर्व पर जहां लोग नए …

error: Content is protected !!