Breaking News

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गांव में मची सनसनी

Spread the love

बिल्सी (बदायूं): कोतवाली क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव गांव के जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रात में निकला था घर से, सुबह मिला शव

जानकारी के अनुसार, गांव दीननगर शेखपुर निवासी सुरेंद्र कुमार (32) पुत्र ओमप्रकाश सोमवार की रात करीब नौ बजे घर से खाना खाकर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए जंगल की ओर गए, तो उन्होंने गांव की पूर्व दिशा में विजय बाबू के खेत में पेड़ पर सुरेंद्र का शव लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने मौके पर की जांच

सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर वी.के. मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चार दिन पहले हुई थी मां की मौत

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कुमार पंजाब में मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। चार दिन पहले उसकी मां नेमवती का निधन हो गया था, इसी कारण वह गांव आया हुआ था। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अमर प्रभात, प्रतिनिधि
बिल्सी, जनपद बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …