Breaking News

बिल्सी में बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार एवं प्रसाद वितरण

Spread the love


बिल्सी (बदायूं): तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर मंगलवार को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया और विशेष चोला चढ़ाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने पूजा-अर्चना की और बाबा का भोग लगाया। इसके साथ ही आरती, हनुमान चालीसा पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।

इस दौरान रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, उदयराज कोहली सहित कई भक्त उपस्थित रहे।

इसी क्रम में मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भक्तों ने बाबा का श्रृंगार किया और सीता रसोई में तैयार भोजन से भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। इसके अतिरिक्त, गुधनी-खौंसारा स्थित बालाजी धाम पर भी भक्तों ने भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की।

अमर प्रभात, प्रतिनिधि
बिल्सी, जनपद बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …