Breaking News

विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान की बेटी का हुआ आकस्मिक निधन

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी _ विधायक प्रतिनिधि की बड़ी पुत्री का हुआ आकस्मिक निधन। जानकारी के अनुसार विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान की बड़ी पुत्री अनुष्का चौहान उर्फ किटू का रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया। जैसे ही उनकी पुत्री के निधन की सूचना कस्बे के लोगों और व्यापारियों एवं राजनीतिक लोगों को मिली कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। स्टेशन रोड पर संजय चौहान के निवास पर उनकी बच्ची को देखने वालों की भीड़ लग गई। मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं राजनीतिक लोगों एवं समाजसेवीयो, व्यापारियों ने संजय चौहान व उनकी पत्नी एवं अन्य परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। मृतक अनुष्का चौहान के चाचा सचिन चौहान ने बताया कि उनकी भतीजी अनुष्का चौहान उर्फ किटू उम्र 16 वर्ष दिल्ली पब्लिक स्कूल कि हाई स्कूल की मेधावी छात्रा थी। पढ़ाई लिखाई में तेज होने के कारण उसका डॉक्टर बनने का सपना था। और बताया कि उनकी भतीजी अनुष्का को रात्रि अचानक हार्ट अटैक पड़ गया जिससे उसका आकस्मिक निधन हो गया। विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान की बड़ी पुत्री अनुष्का चौहान उर्फ किटू के आकस्मिक निधन से उनके परिवार में कोहराम मच गया, मृतक की मां जयंती चौहान, चाची प्रेरणा चौहान, दीपाली चौहान, बुआ चंचल फूफा वेदपाल सिंह, दादा नेत्रपाल सिंह, दादी उमा चौहान, चाचा सचिन चौहान, विक्की चौहान, पिता संजय चौहान आदि अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!