Breaking News

अवैध बंदूक और तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने अवैध बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौतम पुत्र भगवान दास, निवासी ग्राम भोलापुर, थाना फतेहगंज पश्चिमी बताया। आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा की एक प्लाई फैक्ट्री में काम करता है।

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी गौतम के गांव में उसके नाम से दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

– अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!