Breaking News

अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, दुकानदारों में मची खलबली

Spread the love

बिसौली। बुधवार को नगर पालिका प्रशासन ने शहर में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पालिका टीम ने कई दुकानदारों और ठेला लगाने वालों को चेतावनी देते हुए भविष्य में अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। कुछ दुकानदारों को बिना जुर्माना कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया।

एम-एफ हाईवे पर कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने सड़क पर तख्त, शेड, रहड़ियां और अन्य सामान रखकर कब्जा कर लिया था, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही थी। नगर पालिका की कार्रवाई की सूचना मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने जल्दी-जल्दी अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।

पालिका टीम ने पहले मौखिक चेतावनी जारी की और फिर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, जनता की सुविधा, यातायात व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी।

इस अभियान में लिपिक राजीव कुमार, अवनेश, हरिज्ञान, रमेश गौतम, राजेश, शोएब सैफी, अजय बाबू, विक्रम, शिवम, खेमकरन, सजीउर्रहमान आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

– अमर प्रभात प्रतिनिधि, आई.एम. खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …