Breaking News

खुशियों का मेला: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग चिल्ड्रन कार्निवल

Spread the love


बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बाल दिवस पर बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें शिक्षकों ने मनमोहक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद स्कूल परिसर में भव्य चिल्ड्रन कार्निवल शुरू हुआ, जिसमें बच्चों ने पूरे जोश और उल्लास के साथ भाग लिया।

मेले की खासियत यह रही कि कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने स्वयं फूड और गेम स्टॉल्स की तैयारी, सजावट और संचालन किया। बच्चों द्वारा लगाए गए छोले चाट, भेलपुरी, दही भल्ले, पॉपकॉर्न, बनाना शेक, पेस्ट्री, रसगुल्ले, कस्टर्ड जैसे फूड स्टॉल्स ने सभी का ध्यान खींचा। वहीं रिंग टॉस, बास्केट थ्रो, हिट द टारगेट, स्पिन द व्हील, चेक योर लंग्स पावर और लकी ड्रॉ जैसे रोमांचक खेलों ने मेले में रौनक बढ़ा दी।

कार्निवल में बच्चों ने बिक्री, ग्राहक व्यवहार, सजावट और स्टॉल प्रबंधन जैसे कौशल सीखते हुए आनंद और सीख का अनोखा संगम महसूस किया। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह और प्राचार्य रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता, जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क विकसित करने का बेहतरीन माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि बाल मेला बच्चों को जीवन कौशल के साथ-साथ समस्या-समाधान और प्रबंधन की सीख भी देता है।

पूरा स्कूल दिनभर उत्सव की रंगीनियत में डूबा रहा। बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में मेले का भरपूर आनंद लिया। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी स्टॉल्स पर पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सफल बनाने के लिए छात्रों व शिक्षकों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर जूनियर कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता समेत रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, शिवओम शर्मा, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय, पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (पीटीआई), अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, अफ्शीन सिद्दीकी, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी, शालिनी शर्मा, सिदरा खान, तैबा फात्मा, अनामिका सिंह, आलिया तारिक, हर्षित शर्मा और अनम अंसारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!