Breaking News

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में नेहरू जयंती पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं में उत्साह

Spread the love

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष विशाल रस्तोगी मुख्य अतिथि और सचिव गौरव रस्तोगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती, डॉ. इंदु शर्मा सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती ने छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नेहरू जी के भारत निर्माण, वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और आधुनिक भारत की नींव रखने में किए गए योगदान को विस्तार से बताया। अध्यक्ष विशाल रस्तोगी ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि नेहरू जी का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह ही बाल दिवस की प्रेरणा है, और उनकी सोच आज भी सभी को आगे बढ़ने का संदेश देती है। सचिव गौरव रस्तोगी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर अनिवार्य हैं, और इसी दिशा में महाविद्यालय निरंतर प्रयासरत है।

जयंती कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नेहरू जी के जीवन, दर्शन और बाल प्रेम से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया, जिससे छात्राओं में उत्साह और बढ़ गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं और छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा। पूरा महाविद्यालय परिवार इस अवसर का साक्षी बना।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!