Breaking News

बदायूं में बड़ा फेरबदल: एसएसपी ने कई अधिकारियों–कर्मचारियों के किए स्थानांतरण देखे लिस्ट

Spread the love

बदायूं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई उप निरीक्षकों एवं पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

एसएसपी द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए उक्त अधिकारियों–कर्मचारियों को उनके नए तैनाती स्थलों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग के अंदर इसे नियमित प्रक्रिया बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि ऐसे स्थानांतरण कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक होते हैं।

एसएसपी द्वारा जारी सूची में उप निरीक्षकों के साथ-साथ अन्य पुलिस कर्मियों के तबादले भी शामिल हैं। आदेश जारी होने के बाद सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को अपनी नई जगह पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ आगमन पर राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Spread the loveलखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं …

error: Content is protected !!