Breaking News

बिसौली–लोक जनशक्ति पार्टी ने भाजपा की बिहार में जीत पर बांटी मिठाइयां

Spread the love

बिसौली, 14 नवम्बर। जनपद बदायूं के कस्बा बिसौली में लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय पर भाजपा को बिहार विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेश सचिव एडवोकेट आदित्य कुमार ठाकुर और बदायूं जिला अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय में मिठाइयां बाँटकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा करते दिखे।

इस मौके पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में दुष्यंत कुमार, आशुतोष शर्मा, कपिल गुप्ता, तथा जिला मीडिया प्रभारी शिशुपाल सागर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!