Breaking News

बिसौली–बिल्सी रोड पर टेंपो और बाइक की भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बिसौली, 14 नवम्बर। शुक्रवार देर शाम बिसौली–बिल्सी रोड पर सोत नदी पुल के बराबर बने वैकल्पिक मार्ग पर टेंपो और बाइक की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

घायकों में बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अफ़ग़ना निवासी नन्हे पुत्र सोहनपाल और उनके किसी रिश्तेदार वेदपाल पुत्र हरपाल निवासी बांस बरौलिया, थाना बिल्सी शामिल थे, जो बाइक पर सवार होकर बिल्सी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे रानेट गांव के पास वैकल्पिक मार्ग पर पहुंचे, टेंपो और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए और टेंपो में सवार एक व्यक्ति को भी चोट आई।

घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपस्थित डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …