Breaking News

बिसौली में रोटरी अध्यक्ष संजय गर्ग की माता का निधन, क्षेत्र में शोक

Spread the love

बिसौली। रोटरी क्लब बिसौली के अध्यक्ष संजय गर्ग की माता सत्यवाला गर्ग (84) पत्नी स्व. शैलेन्द्रनाथ गर्ग का शनिवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सुबह से ही उनके आवास पर संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

परिजनों के मुताबिक शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार मोक्ष धाम, बिसौली में किया जाएगा।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!