Breaking News

फ्री कोचिंग सेंटर में चोरों ने दीवार काटकर की चोरी, इन्वर्टर व दो बैटरी ले उड़े

Spread the love

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के मदनजुड़ी गांव में स्थित एक एनजीओ द्वारा संचालित फ्री कोचिंग सेंटर में बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। अज्ञात चोर दीवार काटकर सेंटर के अंदर घुसे और वहां रखे एक इन्वर्टर तथा दो बैटरी चोरी कर फरार हो गए।

यह कोचिंग सेंटर चंदौसी–बदायूं रोड पर स्थित है। घटना का पता सोमवार सुबह करीब 7 बजे तब चला जब पड़ोसियों ने टूटी दीवार और बिखरा सामान देखकर कोचिंग सेंटर संचालक को सूचना दी। संचालक मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

— अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!