Breaking News

कुवरगांव को बड़ी सौगात: विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने 7 सड़कों के निर्माण और 60 स्ट्रीट लाइट पोल लगाने की घोषणा की

Spread the love


बदायूं। नगर पंचायत कुवरगांव के लिए सोमवार का दिन विकास के लिहाज़ से बेहद अहम रहा। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कुवरगांव के लिए 7 नई सड़कों के निर्माण तथा बदायूं–आंवला रोड पर 60 स्ट्रीट लाइट पोल लगाने की बड़ी सौगात दी है। इन कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से स्वीकृत हो चुकी है। इस घोषणा के बाद नगरवासियों में खुशी का माहौल है।

विधायक ने बताया कि कुवरगांव को पहले ही आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाया जा चुका है, जिसके चलते यहां कई विकास कार्य हुए हैं। पिछली जन समस्याओं की बैठक के दौरान नगरवासियों ने सड़क निर्माण की मांग रखी थी, जिसके बाद विधायक ने नगर पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव भेजे थे। शासन द्वारा इन सभी प्रस्तावों को मंजूरी मिल चुकी है।

किन सड़कों का होगा निर्माण?

स्वीकृत सड़कों में शामिल हैं—

1. संजय गुप्ता की दुकान से कृपलिया तक सीसी रोड एवं नाली

2. कृपलिया से पोस्ट ऑफिस तक सीसी रोड और नाली

3. रामलीला मैदान से पोस्ट ऑफिस तक सड़क

4. बॉबी शराब की दुकान से डॉ. मनोहर लाल की दुकान तक सीसी रोड एवं नाली

5. सत्य प्रकाश की पुलिया से मनोहर के मकान तक सड़क

6. सत्यम के मकान से निक्की सिंह के टावर तक सीसी रोड व नाली

7. अन्य अनुमोदित लिंक रोड का निर्माण

मुख्य सड़क पर लगेगी रोशनी

विधायक ने बताया कि बदायूं–आंवला मुख्य मार्ग पर 60 पोल पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएँगी। इससे रात में यातायात सुगम होगा और लोगों को काफी राहत मिलेगी।

शासन ने दिया त्वरित कार्यवाही का निर्देश

इन सभी विकास कार्यों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। शासन ने कार्यवाही संस्था को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य जल्द से जल्द शुरू कराए जाएँ। इससे खासकर बरसात के दिनों में नगरवासियों को होने वाली दिक्कतों में कमी आएगी।

नगर पंचायत में हाल ही में 1 करोड़ की स्वीकृति जल निकासी के लिए

इसके अलावा, नगर पंचायत को हाल ही में जल निकासी हेतु 1 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हुई है। इससे नगर की बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी।

वर्जन

ज्योति रानी, अध्यक्ष नगर पंचायत कुवरगांव
“विकास पुरुष विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से सड़कों और बिजली व्यवस्था के लिए मिली धनराशि से नगरवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने नगर में सदैव विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।”

महेश चंद्र गुप्ता, विधायक बदायूं
“हमने हमेशा ही क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। बिना किसी भेदभाव के पूरे क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। सड़कों के निर्माण और लाइट व्यवस्था से लोगों की समस्याओं में कमी आएगी।”

— अमर प्रभात प्रतिनिधि, गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!