Breaking News

बदायूँ: मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

Spread the love

बदायूँ, 18 नवम्बर 2025: जिला निर्वाचन अधिकारी, अवनीश राय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राजनीतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

मतदेय स्थलों के सम्भाजन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार 29 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निधारण एवं नए मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु भवनों का चिन्हांकन किया गया। 6 और 7 नवम्बर को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए गए।

10 नवम्बर को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची आपत्तियों एवं सुझावों के लिए प्रकाशित की गई और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई। 18 नवम्बर को वर्तमान संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझावों और शिकायतों का निस्तारण कर सूची को अंतिम रूप दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 19 से 21 नवम्बर तक संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ भेजने हेतु उपलब्ध कराया जाएगा। 24 नवम्बर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा सम्भाजन संबंधी प्रस्ताव आयोग के अनुमोदनार्थ प्रेषित किए जाएंगे।

बैठक में संबंधित अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला आयोग की मा0 सदस्या अवनी सिंह ने सुनी महिलाओ की समस्याएं

Spread the loveजागरुकता चौपाल का आयोजन कर किया योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्ररित …

error: Content is protected !!