Breaking News

बदायूँ: नवजात शिशु देखभाल सप्ताह में हेल्दी बेबी शो का आयोजन, 43 बच्चों ने लिया भाग

Spread the love

बदायूँ, 18 नवम्बर 2025: नवजात शिशु देखभाल सप्ताह (15 से 21 नवम्बर) के अंतर्गत मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय बदायूँ में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 43 बच्चों का पंजीकरण हुआ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूँ ने उपस्थित माताओं को नवजात शिशु की देखभाल, आहार और गंभीर बीमारियों के लक्षणों की पहचान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बालरोग विशेषज्ञ ने बताया कि जन्म के पहले 6 माह तक केवल माँ का स्तनपान आवश्यक है, 6 माह बाद ठोस आहार शुरू करना चाहिए और सभी बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य है।

हेल्दी बेबी शो में पंजीकृत बच्चों में प्रथम स्थान बेबी कनिष्क (माता: मीनू वर्मा), द्वितीय स्थान बेबी क्रत्यांश (माता: सपना) और तृतीय स्थान बेबी अबुबकर (माता: गुलफशा) ने प्राप्त किया। विजेताओं को बेबी किट से पुरस्कृत किया गया, जबकि सभी उपस्थित बच्चों को सान्तना पुरस्कार बेबी प्रोडक्ट वितरित किए गए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अन्य चिकित्सक और अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर भक्तों ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरित

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति …

error: Content is protected !!