Breaking News

बिल्सी में बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक और भव्य श्रृंगार, भक्तों की भीड़ उमड़ी

Spread the love

बिल्सी, 18 नवम्बर। नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित कुटी मंदिर में सोमवार की रात बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक एवं भव्य श्रृंगार हर्षोल्लास और पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत देर शाम भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक से की। जल, दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत और सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक के दौरान पूरा वातावरण शिवभक्ति में सराबोर हो गया। रुद्राभिषेक के बाद बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। भोलेनाथ को पुष्प, भस्म, चंदन, रुद्राक्ष माला और विशेष आभूषणों से सजाया गया।

पूरे मंदिर परिसर में शंख-घंटों की गूंज और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना की। रात में आयोजित भव्य आरती के समय माहौल पूरी तरह शिवमय हो उठा। आरती के उपरांत आयोजकों की ओर से सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

उधर, मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी भक्तों ने बाबा महाकाल का श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम चले और शाम को प्रसाद वितरण किया गया।

दोनों मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह से देर रात तक बनी रही, और नगरवासियों ने शिवभक्ति में अपना उत्साह पूरी श्रद्धा के साथ व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!