Breaking News

बिल्सी में श्री हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार, भक्तों ने उमड़ी भीड़

Spread the love

बिल्सी, 19 नवम्बर। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में मंगलवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच श्री हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार संपन्न हुआ। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

वेद मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ विशेष अनुष्ठान की शुरुआत दुग्धाभिषेक, पुष्पाभिषेक और चंदन लेपन से हुई। इसके बाद लाल-पीले वस्त्र और पुष्पमालाओं से हनुमान जी महाराज को अलंकृत किया गया। श्रृंगार दर्शन के दौरान “जय बजरंग बली” के जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा।

भक्तों ने बताया कि धाम पर प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को महाराज का भव्य श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। अंत में भक्तों ने आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं, मोहल्ला संख्या चार, सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भी महंत संजय शर्मा के नेतृत्व में बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। विशेष चोला चढ़ाने के बाद भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भक्ति भाव व्यक्त किया।

दोनों मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही और नगरवासियों ने श्रद्धा के साथ हनुमान भक्ति में हिस्सा लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!